मूंसीलाटपुर टी-20 प्रतियोगिता में पहुंचे उप्र अंडर-19 खिलाड़ी शवम शुक्ला को सम्मानित करते आयोज
भदोही। मूंसीलाटपुर में आयोजित पूर्वांचल टी-20 क्रिकेट महाकुंभ के क्वार्टर फाइनल में रविवार को जीबी पंत स्कूल ने भदोही डोमिनेटर्स और चौथे क्वार्टर फाइनल में आसमा भदोही ने मिर्जापुर को हरा दिया। रविवार के मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। सेमीफाइनल में चंदौली का जीबी पंत भदोही और आसमा भदोही का गाजीपुर से मुकाबला होगा। पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस जीत कर जीबी पंत स्कूल ने भदोही डामिनेटर्स से पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। डाेमिनेटर्स 12 ओवर के मैच में 76 रन पर धराशायी हो गए। कप्तान सिराज ने 19 और दीपचंद ने 16 रन बनाए। जीबी पंत की ओर से शिवम ने तीन और नबीउल्लाह ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए जीबी पंत की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य में प्राप्त कर लिया और चार विकेट से मैच जीत लिया। कुणाल ने 25 रन, दिनेश यादव ने 17 और अश्वनी 16 रन का योगदान किया। डोमिनेटर्स के गेंदबाज करण ने विकेट चटकाए। कुणाल मैन ऑफ़ द मैच रहे। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में आसमा भदोही की टीम मिर्जापुर पर भारी पड़ गई। टाॅस जीत कर आसमा भदोही ने 12 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था। जिसमें मो. उमर ने 49 और आशीष रत्नम ने 46 रन बनाए। मिर्जापुर के शिवम ने तीन और विनायक ने दो विकेट लिए। जवाब में आसमा भदोही के विशाल स्कोर के आगे मिर्जापुर की टीम केवल 57 रन पर आल आउट हो गई। आसमा के लिए कृष्णा और आशीष ने दो-दो विकेट लिए। आशीष रत्नम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान मिर्जापुर की टीम में भदोही आए उप्र अंडर-19 के खिलाड़ी शिवम शुक्ला का आयोजकों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मालती राय पब्लिक स्कूल के चेयरमैन लालजी राय, डाॅ. श्याम राय, भोलानाथ राय, उमाशंकर राय, अतुल राय, सचिन राय, प्रदीप राय, विधान राय, प्रवीण राय आदि रहे। गुलाब राइन ने कमेंट्री की।