शहर से सटे महाराजगंज स्थित एक स्कूल में रविवार को वेलफेयर क्लब की 28वीं शास्त्रीय एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें एकल जूनियर में अनुष्का यादव और मीनाक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी दूसरे, मेहल सहाय तीसरे और कृतिका यादव, महक, अपर्णा सिंह, हर्षित सिंह को सांत्वना एवं अर्चना का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार एकल वरिष्ठ में अनुप्रिया प्रथम, मो. मोनू द्वितीय और अन्वेशा को तृतीय स्थान मिला। ज्योति, अंजली राय, गुरदीप खरवार का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। युगल नृत्य में यशस्वी गुप्ता, अनुप्रिया पहले, सोनम, दिव्या सागर दूसरे और अनन्या एवं रोहिनिका तीसरे स्थान पर रहीं। सलोनी एवं अनुप्रिया को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार समूह नृत्य में श्रेया वर्मा ग्रुप प्रथम, अंकित कुमार ग्रुप और शिवम ग्रुप संयुक्त रूप से द्वितीय, अनुष्का पाल और पायल प्रजापति का तृतीय स्थान के लिए चुनाव किया गया। अदिति ग्रुप, उमरा ग्रुप, सृष्टि ग्रुप, लक्ष्मी ग्रुप का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल डायरेक्टर नवीन सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा भी अतिथित के तौर पर मौजूद रहे।
अतिथियों का स्वागत सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। क्लब के पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल के सदस्यों में वाराणसी से आकाश पटेल, अजीत शर्मा तथा गाजीपुर की मानसी वर्मा शामिल थीं। संचालन पवन पांडेय ने किया। क्लब के सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से होने वाले 28वें वेलफेयर उत्सव में सम्मानित किया जाएगा।