फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल योग ओलंपियाड में अनु करेगी मेधा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीईआरटी की ओर से इस माह में नेशनल योग ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बासुदेवपुर की छात्रा अनु कुशवाहा का चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गाजीपुर से दो छात्रों का जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया था। इसमें बालक वर्ग में कासिमाबाद ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय वासुदेवपुर के अभय कुमार एवं बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की अनु कुशवाहा का चयन हुआ था। दोनों बच्चों ने 31 मई को सुबह दस बजे से आनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में 115 बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें प्रदेश स्तर पर आठ बच्चों का चयन हुआ। यह आठ बच्चे उत्तर प्रदेश योग टीम की तरफ से 18 से 20 जून तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल योग ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे। इस आठ सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टीम में जिले की छात्रा अनु कुशवाहा का चयन हुआ है। इस छात्रा के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बधाई दी है। विश्वास जताया है कि छात्रा देश स्तर पर भी प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें