फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अभियान चलाकर लड़ा जा रहा संक्रामक बीमारियों से

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार आदि संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन ने सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए अभियान चला रहा है। वर्तमान में जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित 30 से 40 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं।
विज्ञापन

पालिका की मानें तो सभी वार्डों में एक बार एंटी लार्वा का छिड़काव होने के साथ 9,10 और 11 सितंबर को विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वार्डों के नालियों और जलभराव वाली जगहों को साफ किया जा रहा है। दूसरी ओर एक टीम दवाई छिड़काव में लगी रही। इस दौरान सफाईकर्मी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को अपने कूलर साफ करने, बरतनों में इक्ट्ठा पानी को हटाने और छत या घर में इकट्ठा पानी को साफ करने के बारे में विशेष तौर पर बताया जा रहा है। इसके अलावा पैर तक ढके कपड़े पहनने के बारे में भी लोगों को आगाह किया जा रहा है। क्योंकि डेंगू के मच्छर घरों के आसपास के साफ पानी में ही पैदा होते हैं और शरीर के निचले हिस्से पर काटते हैं।
नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि एक बार दवाई छिड़काव होने के बाद अब दूसरी बार छिड़काव कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से एंटी लार्वा दवा की मांग भी की गई है। जिसके उपलब्ध होते ही दवाई छिड़काव के अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 9 सितंबर से चलने वाले सफाई अभियान में कुल 17 वार्डों के सफाई का काम किया जा चुका है। विभाग द्वारा 9 सितंबर को नौ वार्डों और 10 सितंबर को आठ वार्डों के सफाई का काम पूरा किया गया। शनिवार को शेष आठ वार्डों में सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन

सफाई अभियान 11 को पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी वार्डों में एक बार फिर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।-लालचंद्र सरोज, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें