फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे से निकाला गया पानी तो छठवें दिन मिला अंकित का शव, अब तक 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
गहमर कोतवाली के पास मृतक अंकित सिंह के शव को देखकर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
गहमर/सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में 24 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड के छठवें दिन मंगलवार को सुबह सात बजे पोखरे में अंकित सिंह (22) का शव मिला। मल्टीपल पंप से करीब 15 घंटे पानी निकालने के बाद पोखरे के पूरब पानी टंकी के पास पाइप में शव फंसा मिला। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएससी तैनात है।
विज्ञापन

वर्चस्व की रंजिश में 24 दिसंबर की रात गहमर के खेलूराय पट्टी में आरोपियों ने तीन युवकों की वीभत्स तरीके हत्या कर शवों को पोखरे में फेंक दिया था। दो युवकों विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव दूसरे दिन मिल गए थे, जबकि अंकित के शव की तलाश लगातार चल रही थी। मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सीमा सिंह, ओम सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 25 दिसंबर को 12 नामजद कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह, बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह 24 दिसंबर की रात करीब 10 बजे एक ही बाइक से खेलूराय पट्टी में गए थे, जहां दूसरे गुट के युवकों से उनकी कहासुनी की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और ग्रामीणों को थाने आने की बात कहकर चली गई थी। इसके बाद रात 10:45 बजे तीनों युवक दोबारा खेलूराय पट्टी पहुंचे थी। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार व भारी वस्तु से वार कर विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद तीनों शव पोखरे में फेंक दिए थे।
25 दिसंबर को सुबह विक्की सिंह और शाम को सौरभ सिंह का शव मिल गया था। इधर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पांच दिनों तक अंकित सिंह की तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को बिहार के चौसा स्थित एनटीपीसी से मल्टीपल पंप मंगाकर तालाब से पानी निकलवाने का सिलसिला शुरू हुआ। 15 घंटे बाद पोखरे का पानी कम हुआ तो अंकित सिंह का शव मिला। एसपी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

गहमर कोतवाली के पास मृतक अंकित सिंह के शव को देखकर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें