फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अहिल्याबाई होल्कर के नारी उत्थान के प्रयास को दिया मूर्त रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल विकास खंड परिसर में बुधवार को राष्ट्र माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत ब्लॉक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के नारी उत्थान की दिशा में किए गए प्रयासों को मोदी सरकार ने मूर्त रूप दिया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णा बिहारी राय एवं भाजपा की प्रवक्ता दीपमाला श्रीवास्तव और प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना राय ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने राष्ट्र माता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा अहिल्याबाई होल्कर के नारी उत्थान में किए गए प्रयास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार मूर्त रूप दे रही है। उन्होंने अपने गांव की एक कहानी के माध्यम से सरकार की योजनाओं को नारी उत्थान के द्वारा विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते बताया। भाजपा की प्रवक्ता माला श्रीवास्तव ने अहिल्याबाई होल्कर को न्याय प्रिय बताया। वक्ताओं की कड़ी में पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक राय ने अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक सरोकार के कार्य पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व आनंद राय मुन्ना ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रविंद्रनाथ राय, खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत सूर्यभान राय, एडीओ राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश मिश्रा और संचालन सतीश चंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें