फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 24 घंटे स्थिर रहने के बाद घटने लगा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। 24 घंटे स्थिर रहने के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा है। एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा घट रही है। 9 दिन बाद गंगा के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया है। यह जानकारी आपदा विभाग के विशेषज्ञ अशोक राय ने दी। उधर, गंगा का जलस्तर 63.660 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में घटाव तटवर्तियों के लिए राहत की खबर है।हालांकि बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग पशुओं के लिए चारे के लिए परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि गांवों में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। सेवराई तहसील क्षेत्र में वीरऊपुर, हसनपुरा, नसीरपुर, नगदीलपुर, अठहठा, रामपुर आदि बाढ़ प्रभावित गांव हैं। वीरऊपुर, हसनपुरा, नसीरपुर गांव के लोगों के लिए दो नावों का संचालन प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

औड़िहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसान काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। पटना क्षेत्र में चारे के लिए जूझ रहे लोग अपने मवेशियों को लेकर औड़िहार में गंगा किनारे चरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हम सब अपने मवेशियों को लेकर दर-दर भटकने के लिए विवश हैं। खेत व खाली प्लॉटों में जहां तक पानी पसरा हुआ है, वहां कि घास तक पूरी तरह से सड़ गई है। पटना, हथौड़ा, गोपालपुर, शादीभादी, औड़िहार, जौहरगंज सैदपुर, फुलवारी, फुलवारी कला, चकेरी, देवचंदपुर आदि गांवों में चारे की समस्या बनी हुई है। 200 बीघा फसल जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें