फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद । उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को दीवानी न्यायालय गेट पर जमकर नारेबाजी किया। अपनी तीन सूत्रीय मांग को लेकर तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की। इसके बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी से मिलकर अधिवक्ताओं के आक्रोश से अवगत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम मनमानी करते है। एसडीएम के द्वारा दीवानी न्यायालय के किसी भी पारित आदेशों का अनुपालन नहीं कराया जाता। दीवानी न्यायालय के आदेशों का लगातार अवहेलना किए जाने से दुखी अधिवक्ताओं ने न्यायालय गेट पर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि एसडीएम की कार्यशैली की वजह से तहसील में कार्य करना अब संभव नहीं है। बैठक में सर्व समस्त से एसडीएम के स्थानांतरण की मांग करते हुए निर्णय लिया कि आगामी आठ अप्रैल तक लगातार तहसील के समस्त न्यायालयों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। यदि समय रहते मांग नही मानी गई तो अधिवक्ता समाज अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होगा। प्रतिनिधि मंडल में आलोक राय, शिवदान तिवारी, सोनू राय, आशीष चौधरी ,अवध बिहारी यादव ,पप्पू यादव, धनंजय राय, मृत्युंजय राय, आशुतोष राय, सीता राम राजभर आदि लोग शामिल रहे। अध्यक्षता दयाशंकर दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें