फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, मुकदमा दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को बार भवन में हुई। इसमें अधिवक्ता की लेखपालों द्वारा कमरे में बंद कर पिटाई किएजाने के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली परिसर में जाकर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा से मिलकर तहरीर दिया। उन्होंने बुधवार को तहसील परिसर में कुछ लेखपालों द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के सहायक विनोद यादव की पिटाई किए जाने के खिलाफ तहरीर देकर दोषी लेखपालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मालूम हो कि एक दिन पूर्व लेखपाल यतीश दुबे ने करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव निवासी विनोद यादव के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने ,मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था ।इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और कोतवाली जाकर के दोषी लेखपालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। इस मौके पर सीपी राय ,सुभाष यादव, आलोक कुमार राय , सत्येंद्र राय, गोविंद राम ,पप्पू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उचक्कों ने उड़ाया आभूषण रखा पर्स
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी रीता गुप्ता का बृहस्पतिवार का उचक्कों ने आभूषण रखा पर्स उड़ा दिया। पीड़िता के शोरगुल मचाने पर लोग सक्रिय हुए, लेकिन उचक्के बाइक सहित फरार हो गए। पीड़िता रीता गुप्ता अपने घर से यूनियन बैंक की शाखा में जा रही थी। इस दौरान वह अपने कान में पहनी सोने की बाली और गले में पहनी सोने की चेन निकालकर छोटे पर्स में रखकर बड़े पर्स में रख ली। जब वह हाटा रोड स्थित बाराचवर बस स्टैंड के पास पहुंची तो वहीं एक उचक्का पर्स छीनकर अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। महिला ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें