फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों की 50 मीटर में अभिषेक और मुस्कान सबसे आगे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की 68वीं ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन अष्ट शहीद इंटर कालेज परिसर में हुआ। इसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार एवं प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी ने मां सरस्वती के चित्र के अनावरण के बाद दीप प्रज्जवलन एवं ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिषेक कुशवाहा पहले, रोहित बिंद दूसरे, 100 मीटर में नंदलाल चौधरी प्रथम, नितीश द्वितीय, 200 मीटर में आयुष यादव पहले, नंदलाल चौधरी दूसरे, 400 मीटर में अविनाश प्रथम एवं शनि कुमार द्वितीय रहे। लंबी कूद में प्रीतम पहले, आदित्य यादव दूसरे, खो-खो में दौलताबाद प्रथम एवं सवना द्वितीय, प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मुस्कान पहले, निक्की यादव दूसरे, 100 मीटर में पूजा बिंद प्रथम, सोनी चौहान द्वितीय, 200 मीटर में तब्बू यादव पहले, जिकरा दूसरे, 400 मीटर में प्रिया प्रथम, लंबी कूद में पायल बिंद पहले, सुनैना दूसरे, खो-खो में दौलताबाद प्रथम एवं सवना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु टड़वा प्रथम, शिव राजभर सुखपुरा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में रोहित भाला प्रथम, प्रियांशु राजभर टड़वा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में विकास राजभर सवना प्रथम, अरबाज खान नोनहरा द्वितीय, 600 मीटर में विकास राजभर भाला पहले, सुनील कुमार मुहम्मदाबाद दूसरे, ऊंची कूद में नितेश भारती केशवपुर प्रथम, सुनीत कुमार मुहम्मदाबाद द्वितीय, लंबी कूद परमानंद यादव केशवपुर प्रथम एवं राजू राजभर भदेसर द्वितीय रहे। गोला फेंक में प्रियांशु प्रथम, सत्येंद्र कुमार देवननिया द्वितीय, डिस्कस थ्रो में सुनील गुप्ता मुहम्मदाबाद पहले, प्रियांशु टड़वा दूसरे, खो-खो में सवना प्रथम, दौलताबाद द्वितीय, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दर्शना पहाड़ीपुर प्रथम, गुड़िया राजभर सुखपुरा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में रानी टड़वा प्रथम, शबनम रसूलपुर द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बबिता राजभर भाला प्रथम, रानी टड़वा द्वितीय, 600 मीटर में बबिता राजभर भाला प्रथम, रानी टड़वा द्वितीय, लंबी कूद में रूबी यादव केशवपुर प्रथम एवं शाइस्ता केशवपुर द्वितीय, गोला फेंक में पूजा यादव देवननिया प्रथम एवं रानी दौलताबाद द्वितीय रही। कुश्ती 30 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष गिरि मुहम्मदाबाद पहले,गोलू राजभर शेरपुर कला दूसरे, 35 किलोग्राम भार वर्ग में रवि कुमार शेरपुर खुर्द प्रथम, गोलू सेमरा एक द्वितीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम प्रजापति ब्रह्मदासपुर प्रथम एवं चंदन गिरि मुहम्मदाबाद द्वितीय तथा 45 किलोग्राम भार वर्ग में रमेश कुमार केशवपुर प्रथम एवं अमरेश बिंद चकतहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। आकर्षक रंगोली बनाने के लिए सेमरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अनुदेशक दिव्या लक्ष्मी को खंड शिक्षाधिकारी ने मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, एबीएसए राघवेंद्र प्रताप सिंह, उदयचंद्र राय, अश्विनी राय, संजय, राजेश राय, बालाजी राय, राजीव ओझा, अमित राय, योगेंद्र यादव, हेमनाथ राय, आशा राय, मनीष राय, मनोहर यादव, अमरनाथ यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, कृष्णमुरारी राय, बिंदू राय, अर्चना, डिंपल राय आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता शिवशंकर गिरि एवं संचालन प्रमोद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें