Ghazipur News: जेल प्रशासन के मुताबिक, अब्बास अंसारी 10, 11 और 12 को सुबह नौ बजे घर जाएंगे और शाम को छह बजे तक जिला जेल आ जाएंगे। उन्हें 12 जून तक जिला जेल में रखा जाएगा। इसके पहले अब्बास अंसारी पिता की मौत पर फातिहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10, 11 और 12 अप्रैल के लिए पेरोल पर आए थे।
कासगंज जेल में बंद मऊ विधायक अब्बास अंसारी पैरोल पर घर आ रहे हैं। वह रविवार को पूरे दिन जिला जेल में रहेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद जाएंगे, लेकिन शाम छह बजे तक जेल में आना होगा। अब्बास अंसारी को इस बार भी जिला जेल के बैरक नंबर दस में रखा जाएगा। जहां की सुरक्षा कड़ी रहेगी और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को मऊ जेल में बंद रहने के दौरान बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इधर, घर पर प्रार्थना सभा रखी गई है। इसमें शामिल होने के लिए बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर उन्हें नौ, दस व ग्यारह जून तक पैरोल दिए जाने के आदेश दिए गए थे।
इसके बाद अब्बास अंसारी को शनिवार दोपहर में कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया, जो आधी रात के बाद जिले में आ जाएंगे। अब्बास अंसारी को जेल के बैरक नंबर दस में रखा जाएगा।