फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रात 11.15 बजे बाजार में दिखे युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, 4 किमी दूर नहर के पास मिला शव

विज्ञापन
करीमुल्लाहपुर नहर के पास घटना स्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
शादियाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के करीमुल्लाहपुर नहर के पास रोहित यादव (26) की शव मिला। उसकी अज्ञात हत्यारों ने दाहिनी कनपटी में गोली लगी दिखी। पुलिस के मुताबिक रोहित की गोली मारकर हत्या की गई है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि रोहित को बुधवार रात 11.15 बजे रघुवंश चौराहे पर देखा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह खेत के तरफ गए ग्रामीण की नजर युवक के शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों व पुलिस को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना स्थल पर पसरा खून सूखा हुआ था, इससे लोग अनुमान लगा रहे थे कि हत्यारों ने बुधवार की रात वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस हत्या की सही लोकेशन, कारणों और हत्यारोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शादियाबाद-बहरियाबाद मुख्य मार्ग से कटा एक कच्चा रास्ता बसेवा गांव के तरफ जाता है। उसी मार्ग पर नहर के पास युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक की दाहिनी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है। घटनास्थल बेहद सुनसान और कच्चा रास्ता है, जहां दिन में भी लोगों का जाना मुश्किल होता है। मृतक के मामा मनोज यादव ने बताया कि भांजा रोहित वाराणसी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से मऊ के रानीपुर थाना(भुवनपुर) का निवासी था। हालांकि, उसके पिता राजेंद्र यादव सादात थाना के मर्दानपुर गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। बचपन से रोहित भी मर्दानपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था।
वाराणसी में करता था टीईटी की तैयारी
मामा ने बताया कि रोहित बीटीसी पास करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष से वाराणसी में रहकर टीईटी की तैयारी कर रहा था। वह सादात से चार किमी दूर सुनसान करीमुल्लाहपुर नहर पर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह किसी को पता नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता राजेंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मृतक की हुई शिनाख्त
करीमुल्लाहपुर नहर के सुबह 10 बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। काफी देर बाद कुछ युवकों ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिये मृतक की शिनाख्त दोपहर करीब 12.30 बजे रोहित यादव के रूप में हुई। पुलिस ने किसी तरह मृतक के मामा मनोज यादव के नंबर का पता करके उन्हें घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचकर मामा मनोज यादव ने मृतक की पहचान की।

करीब 1 महीने पहले वाराणसी गया था रोहित
मामा ने बताया कि भांजा रोहित 1 महीने पहले घर से वाराणसी गया था। वह वाराणसी से कब आया, इसकी जानकारी न तो उन्हें हैं और न ही उनकी माता इंदा देवी व पिता राजेंद्र यादव की थी। मृतक का बड़ा भाई राहुल यादव है, जबकि सबसे छोटी बहन सरिता की शादी वर्ष 2025 में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की दरवाजे पर भीड़ जुटी हुई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।
रात 11.15 बजे रघुवंश चौराहे पर थे रोहित
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि रोहित को बुधवार की देर रात करीब 11.15 बजे सादात मार्केट के रघुवंश चौराहे पर देखा गया था। इसके बाद वह सादात से चार किलोमीटर दूर सुनसान करीमुल्लाहपुर नहर पर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह रहस्य बना हुआ है। इतने सुनसान रास्ते पर रोहित देर रात किन लोगों के साथ गया और किसने इस वारदात को अंजाम दिया, यह जांच का विषय है।
सीसीटीवी खंगाल में जुटी पुलिस, मोबाइल व पर्स था गायब
थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की। साथ ही वहां डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किया। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं और सर्विलांस के जरिए घटना की जांच कर रही है। मृतक के पॉकेट से उसका मोबाइल व पर्स भी गायब था। सर्विलांस की टीम मृतक के मोबाइल को ट्रेस करने में जुटी हुई है। मोबाइल के सहारे ही हत्यारों के चिह्नित होने और गिरफ्तार होने की संभावना भी पुलिस जता रही है।

करीमुल्लाहपुर नहर के पास घटना स्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

करीमुल्लाहपुर नहर के पास घटना स्थल की जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें