फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 66 अभ्यर्थियों ने दी एनसीसी भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज में एनसीसी की भर्ती में दौड़ के लिए पोजिशन लेतीं छात्राएं। स्रोत-
विज्ञापन
जखनिया। महंत रामाश्रय दास पोस्ट ग्रेजुएट महाविद्यालय, भुड़कुड़ा में बृहस्पतिवार को एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। भर्ती में 66 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया गाजीपुर एनसीसी बटालियन के अधिकारियों की देखरेख में कराई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य बृजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों की दौड़, शारीरिक दक्षता परीक्षा और सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा ली गई। उन्होंने बताया कि सभी चरणों के मूल्यांकन के बाद मेरिट के आधार पर चयन सूची जल्द जारी की जाएगी। भर्ती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भुड़कुड़ा थाने की पुलिस तैनात रही, जबकि अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए जखनिया सीएचसी की मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद रही। पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें