फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में शनिवार को डूबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू प्रजापति (40) सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश करने में जुट गए। गांव के बाहर तालाब के तरफ पहुंचने पर एक शव उताराया देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग जब तालाब के नजदीक पहुंचे तो पप्पू का शव देख बिलखने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह शव बाहर निकाला गया। लोगों में इस बात की चर्चा थी कि मृतक को तैरना नहीं आता था। नित्यक्रिया के बाद तालाब पर पहुंचे पप्पू का पैर संभवत: फिसल गया होगा, तालाब गहरा होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। मृतक की मां सुखा देवी, बड़े भाई जयप्रकाश प्रजापति, छोटे भाई डब्बू सहित अन्य परिजन बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें