जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध के पास एसएसटी टीम (स्टैटिक सर्विलांस टीम) ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियों से नौ कारतूस बरामद किया। साथ ही वाहन को सीज कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में छह चेक पोस्ट बनाए गए हैं। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) का गठन किया गया है। चंदौली से सटे चक्काबांध सहित बिहार से सटे बारा देवल करमहरी ताजपुर कुर्रा जबुरना में कुल छह चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इसमें स्टेटिक सर्विलांस टीम प्रभारी और सहयोग में लगी पुलिस बल के साथ चक्काबांध चेक पोस्ट पर दो पहिया तीन और चार पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियों से नौकारतूस बरामद हुआ। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई और वाहनसुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि बरामद नौ कारतूस को कब्जे में लेकर स्कार्पियों को सीज कर दिया गया है। चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी रजनीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।