फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दोस्तों के साथ नहा रहे किशोर की गंगा में डूबने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बाराहघाट पर शनिवार की सुबह साथियों के साथ गंगा स्नान कर रहा किशोर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर तलाश की। देर शाम 7:30 बजे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे बाद शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

औड़िहार कला (खलवा) गांव निवासी आकाश (16) अपने दोस्तों चंदन, देवेंद्र और विशाल के साथ गंगा स्नान करने के लिए गया बाराहघाट गया था। नहाते समय आकाश गहरे पानी में चला गया।
दोस्त को डूबता देख अन्य तीनाें साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी मिलते ही वाराणसी गए पिता बाबूलाल और माता सुनीता देवी के अलावा आकाश के साथ परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुत्र के डूबने की जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई। शाम करीब 7:30 बजे किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर गोताखोरों ने बरामद किया। सैदपुर कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें