फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोतवाल को हटाने के लिए निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। भुड़कुंडा कोतवाल और जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व शब्दबेदी चौहान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन चौहान के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जखनिया रेलवे स्टेशन के पीछे से सुबह करीब 11:30 बजे समाज के लगभग डेढ़ सौ चौहान महिला-पुरुषों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कोतवाल को हटाने की मांग की। जुलूस तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में तीन मार्च की घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, कोतवाल को तत्काल हटाने तथा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही जब्त किए गए कुछ लोगों के मोबाइल, रुपये, मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन वापस करने की मांग की गई। पवन चौहान ने कहा कि भुड़कुंडा कोतवाल का रवैया आम जनता के प्रति ठीक नहीं है। वहीं भुड़कुंडा कोतवाल श्यामजी यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों को छुड़ाने की बात कही जा रही है, वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। उनके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान समाजसेवी सरोज, रामरतन दिव्यांग, राजू दिव्यांग, पूजन दिव्यांग, अंगद दिव्यांग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें