फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ऑटो को टक्कर मारते हुए झोपड़ी में घुसी पुलिसकर्मी की कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई। घटना राम जानकी मंदिर के पास सोमवार को हुई। ब्रेक नहीं लगने के कारण अलीनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी की कार सड़क पर ऑटो को टक्कर मारते हुए टिनशेड से बनी झोपड़ी में घुस गई। इससे झोपड़ी में काम कर रही दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार पास के निजी चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर सोमवार को पुलिसकर्मी रवि राम कार से जा रहे थे। उसी दौरान अचानक कार का ब्रेक नहीं लगा। इस कारण कार सड़क पर एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित प्यारे यादव के टिनशेड से बनी झोपड़ी में घुस गई। इससे झोपड़ी में काम कर रहे राजमणि (50), ज्योति (25) व बाबू (27) कार के धक्के से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बड़ी घटना नहीं हुई है। कुछ लोग चोटिल हुए हैं जिनका इलाज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें