भांवरकोल। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनाड़ी में टेंट का किराया मांगने गए टेंट दुकानदार के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने सभाजीत खरवार ने बताया कि सोनाड़ी गांव निवासी जयप्रकाश राय ने बीते नौ मार्च को एक समारोह के लिए टेंट हाउस दुकान से सामान किराये पर लिया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब पीड़ित सभाजीत खरवार किराया लेने पहुंचे, तो जयप्रकाश राय और उनके पुत्र रुपेश राय ने किराया देने से इंकार कर दिया और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि जयप्रकाश राय और रुपेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।