फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फायरिंग कर भाग रहा मुख्तार अंसारी गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, कारतूस बरामद

Sat, 31 Oct 2020 07:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह के सक्रिय सदस्य गाजीपुर जिले के महेंद गांव निवासी तुफैला खां को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात लट्ठूडीह पुलिया के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा, कारतूस एवं खोखे के साथ दो किलो गांजा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में लट्ठूडीह पुलिया के पास दिखाई पड़ा।

पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। किसी तरह पुलस ने उसे पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी तुफैला खां, मुख्तार अंसारी गिरोह का सक्रिय सदस्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें