फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1.70 करोड़ से एकौझी नदी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर तहसील क्षेत्र के सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग पर स्थित कोटिशा गांव में एकौझी नदी पर 1.70 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से करीब आधा दर्जन स्कूलों के छात्रों एवं 35 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। साथ ही, करीब दो दशक से चली आ रही ग्रामीणों की मांग भी पूरी हो जाएगी। पुल के निर्माण से सैदपुर तहसील से आजमगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग भी सुदृढ़ हो जाएगा। एकौझी नदी पर पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए 1.70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य अगले दो माह में शुरू किए जाने की तैयारी है, जबकि एक वर्ष में इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

पुल बनने से जहां किसानों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं आजमगढ़ जाने के लिए कई किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी। पुल निर्माण की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कोने-कोने में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी के जेई मनीष शुक्ला ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें