फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चंदौली से महराजगंज तक 45 किमी का बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुगम आवागम के लिए जिले में सड़कों की जाल बिछने की तैयारी है। चंदौली से महराजगंज तक 45 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बनने से चंदौली और अन्य जिलों में जाने के लिए लोगाें को 80 से 90 किलोमीटर घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण से पहले थ्रीडी बनाने का कार्य चल रहा है। इस पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर से सटे जिले के लोगों को चंदौली जाने के लिए जमानिया, सैय्यदराजा और सैदपुर से गंगा सेतु पुल पार करना पड़ता है। बिहार के लोगों को जमानिया और सैय्यदराजा और शहरी, मऊ और गोरखपुर के लोगों को सैदपुर होकर चंदौली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चंदौली से शुरू होने वाला ग्रीनफील्ड महाराजगंज स्थित वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन में मिल जाएगा।
इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। जिस इलाके से होकर ग्रीनफील्ड गुजरेगा, उस क्षेत्र के सर्विस मार्ग से उससे जुड़ जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड हाईवे का थ्रीडी तैयार किया जा रहा है। इसके बाद भूमि अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें