फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की किस्मत का फैसला आज

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा सांगठनिक चुनाव के तहत रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की किस्मत का फैसला होगा। इस पद पर सामंजस्य बनाने के लिए कई दिनों से चल रही उठा-पटख के बाद चुनाव कराने का फैसला किया गया है। रविवार को 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेेंगे। 12 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा प्रत्याशियों के नामों का प्रकाशन कर दो से पांच बजे तक मतदान होगा। इसके उपरांत मतों की गणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए शनिवार की देर शाम सहायक जिला चुनाव अधिकारी राकेश सिंह अलगू की ओर से निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई।
विज्ञापन

भाजपा सांगठनिक चुनाव के तहत वार्ड इकाइयों का गठन कर मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया गया था। इसके बाद से जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए सामंजस्य बनाने की कवायद शुरू की गई। इसको लेकर कई दिनों से पार्टी के दिग्गजों के बीच उठापटख चल रही थी। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी हुई। देर शाम सहायक जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा भी कर दी गई। सहायक जिला चुनाव अधिकारी के मुताबिक जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव की सभी प्रक्रियाएं रविवार को पूरी कराई जाएंगी। नामांकन के बाद पत्रों की जांच कर मतदान कराना सुनिश्चित किया गया है। मैदान में कौन-कौन से चेहरे सामने आएंगे, इसकी तस्वीर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी। सहायक जिला चुनाव अधिकारी की ओर से निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की जो सूची जारी की गई है, उसमें 40 मंडल अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। सादात ग्रामीण से अशोक कुमार पांडेय, बहरियाबाद से मुनिराज चौहान, मनिहारी ओंकार सिंह, हंसराजपुर राजेश सिंह, जखनिया अवधेश गिरि, जलालाबाद शिवमूरत चौहान, खानपुर ओमप्रकाश पाठक, भीमापार गुलाबशंकर पाठक, देवकली दिलीप गुप्ता, मौधा परमेश्वर सिंह, सैदपुर ग्रामीण से नरेंद्र पाठक, सैदपुर नगर से व्रदी शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी प्रकार नंदगंज से महेंद्र प्रजापति, कुसुम्हींकला से घनश्याम गौड़, करंडा सत्येंद्र सिंह, गाजीपुर नगर से अुर्जन सेठ, गाजीपुर ग्रामीण से भैयालाल तिवारी, बिरनो से सुनील मिश्रा, खालिसपुर से राजाराम कुशवाहा, जंगीपुर नगर से जितेंद्र रावत, लहुरापुर से अरविंद सिंह, सुहवल से शिव प्रकाश राय, करीमुद्दीनपुर से विपिन बिहारी, बाराचंवर से सुनील राय, बरेसर त्रिभुवन राजभर, कासिमाबाद से मोती बिंद, पाली से अखिलेश राय, मरदह से चंद्रभान सिंह, जमानिया ग्रामीण से मिथिलेेश सिंह, दिलदारनगर नगर से अमित जायसवाल, दिलदारनगर ग्रामीण से गिरधारी यादव, ढढ़नी से वेद प्रकाश राय सहित अन्य शेष मंडलों के निर्वाचित अध्यक्ष जारी सूची में शामिल हैं। सहायक जिला चुनाव अधिकारी ने बताया है कि इसकी सूची जिला संयोजक रामहित राम को भेजी जा चुकी है। बताया है कि सादात नगर और बहादुरगंज मंडल का निर्णय प्रदेश को अवगत करा दिया गया है। इसका निर्णय प्रदेश नेतृत्व को ही करना है। सदस्यता सूची न होने की दशा में बिहरा मंडल का चुनाव निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें