फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के िलए मित्र और बदमाशों के बनें दुश्मन

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक बृजभूषण शर्मा ने पुलिस को जनता से बेहतर संबंध बनाने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस जनता की मित्र बने और अपराधियों के साथ दुश्मन बनकर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने जनपद की कानून व्यवस्था पर संतोष जताया। कहा कि कुछ वारदातों को छोड़ शेष का खुलासा जिला पुलिस कर चुकी है। उन्होंने अन्य मामलों में पूरी मेहनत के साथ जुटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में वाराणसी जोन के आईजी बृजभूषण जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अपराध और अपराधियों पर कड़ी नजर रखे। जिले में होने वाले अपराध के तह में जाएं। इन घटनाओं में दोषी लोगों को ही सजा दिलाई जाए। कुछ घटनाओं में लोग रंजिश वश बेकसूर लोगों को भी पुलिस मुलजिम बना देती है। अब इस पर अंकुश लगाना होगा। उन्होंने राजस्व संबंधित मामलों को भी गंभीरता से ले। ग्राम पंचायत वार बैठक कर राजस्व संबंधित मामले आपसी सूझबूझ के साथ सुलझा लिए जाएं। उन्होंने संगठित गिरोह के लोगों पर सख्त रुख अपनाने का आदेश दिया। कहा कि संगठित माफिया गिरोहों पर बिना किसी दबाव के पुलिस काम करे। हत्या, डकैती, लूट और बलात्कार की घटनाओं का खुलासा किया जाए। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसका भी ख्याल पुलिस रखे। छेड़खानी करने वाले शोहदों पर भी पुलिस अपनी नजर रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर किसी भी तरह से अत्याचार की शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि थानेदारों के कार्रवाई नहीं करने के कारण उनके कार्यालय मेें भी शिकायत मिल रही है। इसलिए पुलिस हर शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी घटना का इंतजार न करे। पुलिस यह देखे कि किस वजह से घटनाएं हो रही हैं और उसके स्थान कौन-कौन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें