फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलेगा खादी ग्रामोद्योग का मॉल

Mon, 09 Dec 2013 05:43 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि खादी तथा ग्रामोद्योग से लोग सीधे जुड़ कर रोजगार पा सकें, इसके लिए शासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मऊ में साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से खादी ग्रामोद्योग का माल बनाया जा रहा है। अगला बजट मिलते ही यहां भी खादी ग्रामोद्योग का माल खोला जाएगा। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा ही, बेरोजगारों और हुनरमंदों के भी जीवन स्तर में खासा सुधार होगा। ये बातें लंका मैदान में चल रहे खादी उत्सव के समापन पर रविवार को पत्रकार वार्ता में श्री यादव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजीपुर में खादी उत्सव का यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा है। इसमें करीब डेढ़ करोड़ का व्यवसाय हुआ है। भविष्य में भी इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। खादी की दस्तक फिर से घर-घर, नगर और बड़े महानगरों के साथ ही देश के कोने-कोने तक हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह मेला इसी कड़ी का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े लोग पहले साइकल से चलते थे लेकिन हुनर के बदौलत हो रही आमदनी से वह अब मोटरसाइकिल तथा कार से चल रहे हैं। बताया कि बेरोजगारी दूर करने के लिए हमारी सरकार हर प्रकार के प्रयास कर रही है। स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सपा सिद्धांतों पर काम करती है। यहां धन लेकर प्रत्याशी नहीं बनाए जाते हैं। कहा कि यूपी का भाजपा में कोई असर नहीं है। वह समाज को बांटने का काम करती है तथा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें