फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिस मेले में 94 युवाओं का कंपनियों में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रकाशनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के तहत अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 15 कंपनियों के स्टाल लगे थे। जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे थे। यहां आनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

मेले में रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 10 बजे से प्रतिभागियों का आना शुरू हो गया था। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया था वो यहां आनलाइन रजिस्ट्रेशन के काउंटर पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करा रहे थे। वहां उनको पंजीकरण संख्या मिलने के बाद अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ कंपनियों के स्टाल पर अप्रेंटिस के लिए आवेदन कर रहे थे। इस दौरान कुल 387 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 94 का चयन विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस के लिए हुआ। अप्रेंटिस के दौरान चयनित अ 0भ्यर्थियों को प्रति माह कम से कम 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डीएम एमपी सिंह और मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल ने कहा कि आपको अवसर मिल रहा है इसका लाभ उठाएं। वहीं डीएम एमपी सिंह ने कहा कि सरकार की अनेकों योजनाएं उपलब्ध हैं। उनका लाभ लेकर अपने व देश के भविष्य को आपको उज्ज्वल करना है। अप्रेंटिस मेले में सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले में आईं 15 कंपनियां
मेले में कुल 15 कंपनियों ने अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों का आवेदन लिया। जिसमें रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रालि, जी-4 एस सिक्योर सलुशन प्रालि एवं शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी वाराणसी द्वारा सुपरवीजन, मैनेजर, एकाउंटेंट, एचआर इक्जक्यूटीव, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउंटेंट, सेल्स आफिसर, मार्केटिंग आफिसर, सुरक्षा गार्ड और सेल्स एक्जीक्यूटिव शामिल थीं।
विज्ञापन

आईटीआई कालेज में अप्रेंटिस मेले का आयोजन होने से जिले के प्रतिभा को मौका मिला है जिसमे देश की बड़ी कंपनियों में जाने का मौका मिलेगा।
- अभिनव कुमार बिंद
जिले में हर एक साल में अप्रेंटिस मेले का आयोजन होना चाहिए जिससे जिले के लोगों को रोजगार का अवसर मिल सके। - विवेक कुमार
अप्रेंटिस मेले में जिले के सैकड़ों लोग आए हुए है जिसमे सबको अप्रेंटिस करने का मौका सरकार की योजना के तहत मिलेगा। - रूपचंद्र कौयोजिया।
अप्रेंटिस मेले का आयोजन की सूचना मिलने से जिले के प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर है जिसमें वो अपने पसंद की कंपनी में जा सकते हैं। -प्रवीण तिवारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें