गाजीपुर। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गोरखपुर एवं फूलपुर में सपा की शानदार की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मिठा करा और अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों की समझ चुकी है, इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहरेगा।
गहमर संवाददाता के अनुसार गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। अबीर-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का समर्थन करने के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति आभार भी जताया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी की इस जीत के लिए बधाई देते हुए सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त करते हैं। कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा का पचरम लहराएगा। इस अवसर पर दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, प्रधान गुड्डू, प्रधान कमरान खान, कामदेव सिंह, मुन्ना सिंह, मिश्री सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह बीडीसी, डा. बुद्धनारायण उपाध्याय, मुन्नी सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र यादव, शशि सिंह आदि आदि मौजूद रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार सपा प्रत्याशियों की जीत होने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा के नेतृत्व में पियरी गांव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर डा. शिवकुमार कुशवाहा, दिनेश सरकार, सदानंद यादव, कमला यादव, हरिहर प्रसाद, कमला मौर्य प्रमुख उपस्थित थे। उधर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव के आवास और सिरगिथा बाजार में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेंकन यादव के आवास पर मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अर्जुन राय, रामलोचन यादव, दरोगा यादव, विनोद यादव, नवीन जायसवाल, कन्हैया यादव, श्रीनाथ यादव, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
...