फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राफेल लड़ाकू विमान में हुए 39 हजार करोड़ के घोटाले को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को आस्तीन चढ़ा ली। सरजू पांडेय पार्क में संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि रक्षा सौदों में इतना बड़ा घोटाला आज तक कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री की ओर से 560 करोड़ का विमान 16 सौ करोड़ में खरीदा गया, जिसमें 39 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। कांग्रेस पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी जांच संयुक्त संसदीय कमेटी से लगातार कराने की मांग कर रही है लेकिन देश के चौकीदार जो इस घोटाले में भागीदार हैं उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जनता को इसकेे पीछे का सच जानने की उत्सुकता है। शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने का ठेका जिसको दिया गया उसके पास इससे पहले विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं था। सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड को यूपीए के जमाने में ठेका दिया गया था लेकिन देश के चौकीदार ने सरकारी कंपनी से ठेका छीन कर अपने मित्र अनिल अंबानी को दे दिया। एचएएल एक सरकारी संस्था है जिसमें कमीशन नहीं मिल सकता था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी राफेल डील पर चुप नहीं बैठेगी। इसकी पोल तहसील और वार्ड स्तर पर मीटिंग कर खोलेगी। धरना-प्रदर्शन में रविकांत राय, राजीव सिंह, अखिलेश राय, सुनील साहू, माधव कृष्ण, अजय सिंह, रामनगीना पांडेय, अरविंद मिश्र, रामप्रकाश बादल, ऊषा चतुर्वेदी, बटुक नारायण मिश्र, परवेज अहमद खां, मु. राशिद, लाल मुहम्मद राईनी, लालसाहब यादव, मिलिंद सिंह, संजय सिंह, झुन्ना शर्मा, राजेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, मनीष राय, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें