फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री को लेकर हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सोमवार की शाम रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में हाथपाई हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

असम की रहने वाली सविता उपाध्याय पत्नी स्व. दिलीप उपाध्याय का सेवराई गांव में खेत है। सोमवार को पट्टीदारों द्वारा खेत को बेचने के प्रयास की जानकारी होते ही महिला सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गई। इसी बीच रजिस्ट्री करने के लिए आये लोगों को रजिस्ट्री करने से मना करने लगी। इसके बाद भी वे लोग नही माने तो महिला ने डायल 100 पुलिस को बुलाया और सब रजिस्ट्रार को शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र सौंपा। दोनों पक्ष जब आमने सामने हुए तो हो-हल्ला होने लगा। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही दूसरा पक्ष वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता सविता ने कोतवाली में तहरीर दी। सविता का कहना है कि पूर्व में भी एक जमीन की फर्जी रजिस्ट्री इन लोगों द्वारा की गई है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें