फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरी 24 किमी, ब्रेकर 32

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। कठवामोड़ से कासिमाबाद मार्ग पर अनगिनत ब्रेकर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कठवा मोड़ से सिधागरघाट तक 28 किमी की दूरी तय करने में करीब 32 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर मौजूद हैं। एक ही मार्ग पर हर दो सौ - पांच सौ मीटर की दूरी पर बनाए गए इन गति अवरोधकों के चलते वाहन चालकों को जहां झल्लाहट हो रही है, वहीं छोटी दूरी तय करने में काफी समय लग जा रहा है। इस मार्ग पर हर गांव, चट्टी, स्कूल तथा मोड़ आदि पर बिना नियम कायदे और कानून के अवरोधक बनाए गए हैं। कई स्थानों पर बिजली के पोल रखकर ब्रेकर बना दिया गया है। एक ब्रेकर के बाद चालक जैसे ही वाहन को गति देने का प्रयास करता है, तभी दूसरा अवरोधक दिखाई दे जाता है। वाहन को बार-बार रोकने और चलाने से इंजन पर असर पड़ता है तथा माइलेज भी कम हो जाती है। लोगों ने इस समस्या की तरफ उच्चाधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए निदान की मांग की है।
विज्ञापन


फिर पलटा ट्रक, रास्ता जाम
मलसा। मुख्य मार्ग पर ट्रकों के बेकाबू होकर पलटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात में भगीरथपुर के पास फिर एक ट्रक पलट गया, जो जमानिया से बालू लेकर गाजीपुर की तरफ जा रहा था। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। अभी चार दिन पहले इसी मार्ग पर भगीरथपुर गांव के पास एक साथ तीन ट्रक पलटे थे। तब सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था तथा कार्यदायी संस्था की ओर से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। वाहनों के लगातार पलटने की वजह से किनारे रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि रात के सोते समय कब कोई ट्रक या वाहन बेकाबू होकर घरों में घुस जाए यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें