फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 31 ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के पांचवें दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद पद के 89 पर्चों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुुसार नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए एक कांग्रेस प्रत्याशी जैनेश पंकज ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सभासद पद के लिए पांच उम्मीदवारों में युवा समाजसेवी राकेश यादव ने वार्ड नंबर 7, सितारा देवी वार्ड नंबर 2, मुहम्मद कैफ अंसारी वार्ड नंबर 11, सुजीत कुमार गुप्ता वार्ड नंबर 8 के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि 9 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। कांग्रेस उम्मीदवार पूरे लाव लश्कर के साथ पार्टी कार्यालय से चलकर तहसील परिसर पहुंचे। उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसके बावजूद भी अभी नामांकन में तेजी नहीं आई है। जमानिया संवाददाता के अनुुसार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्दल प्रत्याशी के रूप में अनिल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और रामसुंदर चौरसिया ने एक-एक सेट में अपना नामांकन पत्र आरओ एसपी मिश्रा को सौंपा। वहीं सभासद पद के लिए वार्ड 7 से क्रांति, किरण और रत्नी, वार्ड 5 से बबिता गुप्ता, वार्ड 2 से नोसिन, वार्ड नंबर 6 से पासा, वार्ड नंबर 9 से ओम प्रकाश, वार्ड नंबर 11 से आशा देवी, वार्ड नंबर 17 से प्रमोद यादव, वार्ड 21 से सलीम अहमद, वार्ड 24 से शहनाज बेगम और 25 से नुमान ने भी नामांकन किया। वहीं अध्यक्ष पद के लिया एक पर्चा और सभासद के लिए सात पर्चे खरीदे गए। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नपा अध्यक्ष पद के लिए अलीशेर राईनी उर्फ भोलू ने चार सेट में तो वसीम राईनी ने दो सेट में आरओ अनिल कुमार के समक्ष अपना नामांकन किया। वहीं सभासद पद के लिए वार्ड 4 से नुरुल होदा, वार्ड 6 से नसीम, वार्ड 3 से गीता देवी, वार्ड 4 से सुरेंद्र प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद पद के लिए 13 पर्चे खरीदे गए। इसके अलावा सादात नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह सभासद पद के लिए सदर में एक, सैदपुर-जंगीपुर से 2-2, सादात से 4 ने नामांकन किया। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए 122 पर्चों और सभा पद के लिए 767 पर्चों की बिक्री विभिन्न निकायों में हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें