फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बदले जाने से ढाई घंटे गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर कुछ दिन पहले केबिल बाक्स ब्लास्ट हो गया था। तब दूसरे केबिल से कनेक्शन जोड़कर चार घंटे बाद आपूर्ति सुचारू की गई थी। ब्लास्ट हुए केबिल को बदले जाने से सोमवार की सुबह ढाई घंटे तक प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर संबंधित सभी फीडर की आपूर्ति बंद रही। इससे गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बीते शनिवार की शाम करीब पांच बजे प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर लाल दरवाजा फीडर का केबिल बाक्स ब्लास्ट हो गया था। इसकी वजह से सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। लाइनमैनों ने दूसरे केबिल से कनेक्शन को जोड़कर चार घंटे बाद रात में नौ बजे आपूर्ति सुचारू की थी। लगातार चार घंटे तक बत्ती गुल होने से गर्मी में लोगों को जहमत झेलनी पड़ी थी। विभाग की तरफ से जली हुई केबिल को सोमवार को बदलने का कार्य किया गया। इसकी वजह से सुबह आठ से लेकर करीब साढ़े दस बजे तक उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति बंद रही। इससे गर्मी की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उलझन के बीच लोग पसीना पोछते हुए अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे।
इस बारे में विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश सिंह ने बताया कि केबिल को बदलने की वजह से सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक आपूर्ति बंद की गई थी। जबकि जेई अविनाश कुमार ने बताया कि फीडर में दो केबिल लगाया जाता है, ताकि एक में फाल्ट होने से दूसरे से जोड़कर आपूर्ति सुचारू की जा सके। बीते शनिवार को एक केबिल जल गया था, उसे बदलने के कार्य सोमवार को किया गया, इस वजह से आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें