फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औडिहार(गाजीपुर)। सैदपुर तहसील के सोनियापार ग्राम में शौचालय निर्माण और खंड़जा लगाने के नाम पर प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से सरकारी धन का गोलमाल किया गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के बाला जी से की थी। डीएम ने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की जांच बैठा दी थी। शुक्रवार को जांच टीम नोडल अधिकारी आरटीआई के प्रधानाचार्य सुशील यादव के नेतृत्व में गांव में पहुंची। वहां टीम द्वारा मामले की लीपापोती करने पर ग्रामीण उग्र हो गए और जांच टीम के वाहन को घेर लिया। इसके बाद जांच अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के बाद भी जांच करने पहुंचे नोडल अधिकारी की टीम सही रिपोर्ट देने के बजाय जांच में लीपापोती करने लगी। जिससे शिकायतकर्ताओं में नाराजगी और असंतोष व्याप्त हो गया। सोनियापार ग्राम के प्रमोद दूबे, रमेश राम, केशव समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने जांच टीम को घेर लिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी। लोगों का आरोप था कि गांव में शौचालय और खड़ंजा निर्माण के तहत व्यापक धांधली कर सरकारी धन हड़प लिया गया है। बताया गया कि पुराने शौचालयों को दिखाकर धन का दुरुपयोग किया गया है। जांच में कई लोगों के ऐसे नाम सामने आए हैं, जिनका अता-पता तक नहीं है। इसी तरह खड़ंजा निर्माण में पुरानी ईंट और अन्य घटिया सामाग्री लगाई गई है। पिछले गुरुवार को जनपद से जांच के लिए भेजे गए नोडल अधिकारियों को ग्रामीणों के गुस्से का उस समय कोपभाजन बनना पड़ा जब वह जांच की औपचारिकता निभाने के बजाय ग्राम प्रधान के कथित गुर्गों से मिलकर चलते बने। यह देख ग्रामीणों ने उनके वाहन को घेरे लिया। जांच में गए नोडल अधिकारी आरटीआई के प्रधानाचार्य सुशील यादव तथा ग्रामीण अवर अभियंता संजय सिंह तथा ब्लॉक के कतिपय कर्मियों को अपनी कार से उतर कर ग्रामीणों की शिकायत सुननी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें