फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्मानित किए जाएंगे नए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के संबंध में राइफल क्लब सभागार में सोमवार को बैठक हुई। बताया गया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। सभी सरकारी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थाओं में पूर्वाह्न 11 बजे शपथ दिलाने का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन नए मतदाताओं को आयोग की तरफ से बैज लगाकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं की तरफ से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार ने कहा कि रैलियां उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में निकाली जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक तहसील में बूथ स्तर पर बीएलओ की ओर से नए मतदाताओं को बैज लगाकर शपथ दिलाने का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर राजनैतिक दलों से कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविकांत राय, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, बसपा के महासचिव सुभाष, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें