फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे गाजीपुर के 7 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 से 11 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें जिले के सात पहलवान विभिन्न भार वर्गों में मंडलीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। टीम इंचार्ज और प्रतियोगिता के ज्यूरी मेंबर रामाशीष यादव ने बताया कि मंडलीय ट्रायल वाराणसी में 3 अक्तूबर को आयोजित हुआ था। इसमें चंदौली, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर के पहलवानों ने प्रतिभाग किया था। जिले के 70 सदस्यीय पहलवानों के दल में से सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसकी बदौलत गाजीपुर ने मंडलीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। चयनित खिलाड़ियों में ग्रीको रोमन स्टाइल में अंडर-19 के 55 किग्रा भारवर्ग में रामजी इंटर कॉलेज टड़वा में कक्षा ग्यारह के छात्र आशीष यादव ने पहले मुकाबले में जौनपुर के खिलाड़ी को 8-2 और फाइनल मुकाबले में वाराणसी के पहलवान को 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 के 72 किग्रा में राम करन इंटर कॉलेज सिधौना के ग्यारहवीं कक्षा के मनीष यादव ने पहले मुकाबले में वाराणसी के पहलवान को 5-4 और फाइनल में चंदौली के खिलाड़ी को 7-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 के 77 किग्रा भारवर्ग में इसी विद्यालय के कक्षा-11 के विकास ने फाइनल मुकाबले में जौनपुर के पहलवान को 8-0 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। बताया कि फ्री-स्टाइल के अंडर-19 के 70 किग्रा में सत्यपाल को पहले मुकाबले में वॉक ओवर मिल गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में वाराणसी के पहलवान को पटकनी देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वह आजाद इंटर कॉलेज रामपुर में कक्षा-12 का छात्र है। अंडर-17 के 48 किग्रा में कक्षा आठ के प्रिंस सोनकर ने पहले मुकाबले में चंदौली के पहलवान को हराया। अपने फाइनल मुकाबले में वाराणसी के पहलवान को 8-3 से हराकर उसने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 के 48 किग्रा में प्रिंस यादव ने फाइनल मुकाबले में वाराणसी के पहलवान को 8-7 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वह रामकरन इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता है। इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कालेज के स्वर्ण पदक विजेता सूरज चौहान भी गोरखपुर में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें