फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत : सांसद

विज्ञापन
शहर के परसपुरा मोहल्ला स्थित जायसवाल धर्मशाला जीएसटी सम्मेलन में बोलतीं राज्यसभा सांसद डॉ. दर्श
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की ओर से जीएसटी सुधारों के प्रति जागरूकता के लिए सदर एवं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को परसपुरा मुहल्ले स्थित एक धर्मशाला में सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा की सांसद डाॅ. दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। सरकार ने जीवन यापन की कुछ जरूरी वस्तुओं को जीएसटी मुक्त कर दिया है। यह लाभ सिर्फ ग्राहक को नहीं बल्कि व्यापारियों को भी है।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत सी नकारात्मक ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। अपरिपक्व सोच के विपक्षी नेता देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेज गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें