फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के सीमावर्ती गांवों में किया रुट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अभी से शांति पूर्ण माहौल बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन और अर्द्धसैनिक बलों की ओर से रूट मार्च किया जा रहा है। इसी क्रम में दिलदारनगर कस्बे सहित आस पास के गांवों में रविवार को सीआईएसएफ के जवानों के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने रूट मार्च किया। बाद में इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी भी पहुंच कर जवानों तथा पुलिस बल की हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कस्बा सहित बिहार सीमा से सटे गांवों में रूट मार्च निकाला। इस दौरान उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में निकाला गया। रूट मार्च थाना से शुरू हुआ जो कस्बा बाजार, निरहू का पुरा चट्टी होते सरैला गांव, ताजपुर कुर्रा, चित्रकोनी, सिहानी, जबुरना, मिर्चा, उसिया, रकसहा, बहुआरा, पचोखर, फूल्ली होते हुए पुन: थाना पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए गांव में रुट मार्च निकाला गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक अनिल पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें