फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत के सभागार में सभी एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ रविवार को बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने आबकारी अधिकारी द्वारा पकड़ी गई अवैध कच्ची शराब पर कार्रवाई के बाबत पूछे जाने पर समुचित उत्तर न देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई तथा जमानिया के आबकारी निरीक्षक के कार्य में लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में मतदेय स्थल पर जाने वाले रास्ते, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन, वायरिंग, शौचालय की उपलब्धता, पीने के पानी तथा दिव्यांगों के लिए रैंप के साथ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था को तत्काल ठीक कराने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तहसील कासिमाबाद एवं ब्लाक बाराचवर मेें सूची के हिसाब से शौचालय एवं पानी की समस्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिन-जिन बूथों पर शौचालय टूटे, हैंडपंप रिबोर, विद्युत कनेक्शन एवं रैंप की समस्या है वह जल्द से जल्द सही कराते हुए अवगत कराएंगे। जिलाधिकारी ने सभी एआरओ से वीएसटी के बारे में जानकारी ली। एफएसटी टीम द्वारा अब तक पकड़ी गई अवैध वस्तु, शराब, नगदी, प्रचार सामग्री और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक बूथ पर नाम, मोबाइल नंबर, बूथ संख्या, विधानसभा का नाम अंकन कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सी-विजिल, रूटचार्ट, वाहनों की उपलब्धता, 107/16 की कार्रवाई, पोस्टल बैलेट, माडल बूथ बनाने, क्रिटिकल बूथों की जानकारी ली। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी एम लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें