दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनिया स्टेट बैंक स्थित खाते से एक किसान का 60 हजार रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने सोमवार को साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अलीपुर मंदरा गांव निवासी किसान जय प्रकाश पांडेय का स्टेट बैंक जखनिया में खाता है। पीड़ित ने बताया कि जब वह 16 अप्रैल को चेक द्वारा 40 हजार निकालने पहुंचा तो पता चला कि छह बार में 60 हजार रुपये गायब कर दिए गए हैं। खाते से बीते 30 मार्च, दो अप्रैल, तीन अप्रैल, पांच अप्रैल, छह अप्रैल और 11 अप्रैल तक 10 हजार रुपये करके 60 हजार निकाला गया। पीड़ित आरोप लगाया कि जब शाखा प्रबंधक को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि ये तो आम बात है। ऐसी घटनाएं अक्सर हो जाया करती हैं। ऐसे में बैंक कोई मदद नहीं कर सकता है। थानें में प्राथमिकी दर्ज कराइये, इसे पता लगाना साइबर सेल का काम है। पीड़ित जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि खाता धारकों के पैसे को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बैंक की होती है। पीड़ित ने साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।