फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 637 में 20 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को सभी तहसीलों में किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 637 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें कुल 20 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस स्थानीय तहसील में जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 129 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 11 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित अधिकारी को जांच के बाद निष्पक्ष निस्तारण कराते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएफओ, एसओसी एसके शुक्ला, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, जिला विकास अधिकारी मिश्रीलाल, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 130 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 आवेदन पत्रों में मौके पर निस्तारण शून्य रहा। जखनिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 104 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 58 आवेदन पत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी शिवशरणप्पा की अध्यक्षता में 113 आवेदन पत्रों में दो का निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर की अध्यक्षता में 44 आवेदन पत्रों में निस्तारण शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें