फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों के डीएपी बेचने की शिकायत सीएम से की

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। स्थानीय साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध न होने एवं पूर्व के बचे हुए 140 बोरी डीएपी को बगैर अध्यक्ष की जानकारी में किसान के बजाए दुकानदारों को ब्लैक रेट में बेचने से किसानों में जबर्दस्त आक्रोश है। इसकी शिकायत समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बीते बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष बनने के छह माह बाद भी समिति के यूनियन बैंक के संयुक्त खाते का संचालन पुराने अध्यक्ष के नाम से ही हो रहा है। पत्र में इसकी जांच की मांग की है। राकेश सिंह ने बताया कि किसान रबी की फसल की तैयारी में है। किसानों को तत्काल खाद की आवश्यकता है। समिति पर खाद नदारद है। जबकि क्षेत्र के समिति सरसौली एवं पलिवार पर खाद उपलब्ध हैं। सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। किसानों ने विभाग के उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि बहरियाबाद समिति पर तत्काल खाद उपलब्ध कराई जाए। क्योंकि धान की फसल पानी के अभाव में बर्बाद हो चुकी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। गौरतलब है कि बीते माह राकेश सिंह की शिकायत पर उप जिलाधिकारी जखनिया विजयशंकर तिवारी समिति पर पहुंचे भी थे। कर्मचारियों को जमकर लताड़ भी लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें