फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल स्कूल के बच्चों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(बलिया)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर सोमवार को रैली निकाली। सभा कर स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों की ओर से निकाली गई रैली को विद्यालय के चेयरमैन सर्वानंद सिंह एवं स्कूल प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आसपास के गांव में जागरूक करने के बाद रैली विद्यालय परिसर पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में साथ चल रहे स्कूल के स्टाफ ने कपड़े का थैला बांट कर सरकार के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधक अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने को लेकर शपथ दिलाई। कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रही है। इसका उपयोग नहीं रोका गया तो आगामी पीढ़ी को भयंकर नुकसान भुगतने होंगे। अगर हम समय रहते नहीं चेते तो हमें भयंकर तबाही का सामना करना पड़ सकता है। सचिव चंद्रशेखर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर लाल, सुधीर राय, महेश्वर सिंह, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें