गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की महिला प्रकोष्ठ की बैठक तुलसी सागर स्थित एक एकेडमी के परिसर में सोमवार को हुई। इस दौरान 12 अगस्त को कजरी गायन कार्यक्रम तथा 19 को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कजरी गायन कार्यक्रम शहर के गोलाघाट स्थित मंदिर के सभागार में दिन में तीन बजे से आयोजित की गई है।
बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया कि पूरे कार्यक्रम की प्रभारी नीलम यादव रहेंगी। मेहंदी प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा-6 से 12, ज्येष्ठ वर्ग में 11 एवं इससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राएं एवं वरिष्ठ वर्ग में गृहिणियां भाग ले सकती हैं। प्रत्येक वर्ग में पहले तीन स्थान के अतिरिक्त प्रशंसित स्थान पाने वाली छात्राओं-महिलाओं को संस्था के 34वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उरूज फातमा को इस प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इस अवसर पर साधना अग्रवाल, किरनबाला राय, तृप्ति श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, दौलत, दीपशिखा सिंह, सुषमा सिंह, अनीता यादव, मीरा श्रीवास्तव, नीलम यादव, उरूज फात्मा, वंदना राय, डा. रविनंदन वर्मा, अमरनाथ राय, संजीव गुप्त, अमरनाथ तिवारी, आनंद प्रकाश अग्रवाल, डॉ. दिनेश सिंह, राकेश कुमार, कमलाकांत श्रीवास्तव, एचएनएस यादव आदि थे।