फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 हजार रुपये और गहने चोरी

विज्ञापन
फत्तेहपुर गांव स्थित मकान के कमरे में रखी आलमारी का टूटा दरवाजा व बिखरे पड़ समान। स्रोत- पीड़ित
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र फत्तेहपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान से 50 हजार रुपये व लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पिछले साल 29 जून को चोरों ने नगवा (नवापुरा) गांव में तीन घरों से 70 लाख का सामान चोरी किया था। इसका आज तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

फत्तेहपुर निवासी अफसाना खातून ने पुलिस को बताया कि वह सास के साथ घर पर रहती हैं। पति बाहर रहते हैं। वह शनिवार की शाम बिहार के बक्सर जनपद स्थित मायके गई थीं। इधर रात में सास अकेले होने के कारण पट्टीदार के घर जाकर सो गई थीं। सुबह जब घर पहुंची तो पांच कमरों का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़ 17 भर सोना और पांच भर चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। यहीं नहीं 50 हजार रुपये भी ले गए। चोरी की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 29 जून 2025 को नगवा (नवापुरा) गांव में एक रात तीन घरों से 70 लाख से अधिक की चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की। चोर नए मकानों और विदेश में रहने वाले परिवारों को निशाना बना रहे हैं, जहां केवल महिलाएं या बुजुर्ग रहते हैं। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर कठवामोड़ चौकी प्रभारी अविनाश मणि तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही चोरों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें