हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन पांच पदों के लिए कुल 10 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन किया। समय सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
चुनाव अधिकारी डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि आज कुल दस प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें अध्यक्ष पद पर एमए द्वितीय हिंदी की अमृता मौर्य, बीए द्वितीय वर्ष के कृष्णानंद एवं बीए तृतीय वर्ष के अखंड प्रताप सिंह ने नामांकन किया।
उपाध्यक्ष पद के लिए बीए द्वितीय वर्ष के विजयमल सिंह, बीए द्वितीय वर्ष के फिरोजी, महामंत्री पद के लिए बीए द्वितीय वर्ष के मोहित कुशवाहा तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए बीए द्वितीय वर्ष के नीरज कुमार गुप्ता ने नामांकन किया।
उन्होंने बताया कि पुस्तकालय मंत्री पद के लिए एमए प्रथम भूगोल के बद्रफआलम अंसारी, बीएससी प्रथम के सोनू कुमार प्रजापति तथा बीए द्वितीय वर्ष के अजय कुमार गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। मतदान 23 दिसंबर को होगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन करना कड़ाई से कराया जाएगा। किसी को छूट नहीं दी जाएगी।