फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर विभाग ने पकड़े 478 छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग की ओर से एक से 17 जनवरी तक चलाए गए अभियान में कुल 478 छुट्टा पशु पकड़े गए। इनमें 258 पशुओं को विभिन्न गो आश्रय स्थलों में और 220 पशुओं को सहभागिता के तहत लाभार्थियों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके रावत ने बताया कि मुख्य सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। खेतों में किसानों की फसलों और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में कुल दो स्थायी और 24 अस्थायी गो आश्रय स्थलों में कुल 2486 गोवंश संरक्षित हैं। सारे गो आश्रय स्थलों में गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए शेड के चारों ओर पॉलीथिन की मोटी शीट और तिरपाल लगाए गए हैं। साथ ही रात में अलाव जलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अब जहां पर निराश्रित गोवंशों की सूचना मिलेगी। वहीं पर उसी गांव में अस्थायी गो आश्रय बनाकर गोवंशों को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें