फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित समय-सारणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2018-19 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की संशोधित समय-सारणी शासन ने जारी कर दी है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अभी तक किन्हीं कारणवश छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरा जा सका है, उनके लिए शासन की तरफ से पुन: छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने का अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

इसमें छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि 26 नवंबर तक निर्धारित की गई है। बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर तक निर्धारित है। शिक्षण संस्थान की ओर से हार्ड कापी मिलान करने एवं आनलाइन आवेदन पत्रों को प्राप्त करना/सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 17 नवंबर से 10 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। जिले के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राएं शासन की ओर से निर्धारित समय सारिणी जिसमें छात्रवृत्ति आवेदन पत्र 26 नवंबर तक आनलाइन भरना सुनिश्चित करें। बताया कि शिक्षण संस्थान द्वारा हार्डकापी मिलान करने एवं आनलाइन आवेदन पत्रों को 17 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्राप्त करना/सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें