फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 400 शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
टीईटी की अनिवार्यता को लेकर प्राथमिक विद्यालय सुहवल में शिक्षकों के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध
विज्ञापन
मरदह। शिक्षा क्षेत्र के 151 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 400 शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षण कार्यकाल के दौरान हाथों में काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षण संघ के ब्लाक स्तरीय कार्य समिति एवं संघर्ष समिति के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षकों की बहुत सारी समस्याएं हैं जिसे सरकार अनसुना कर रही है। टेट जैसे काले कानून को समाप्त किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल हो, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण बंद हो, चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। इस मौके पर संध्या सिंह, शिवबचन यादव, विभूति प्रसाद, विनिता सिंह, जैनुल बशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें