मरदह। विकास खंड क्षेत्र के बोगना गांव में बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति बाधित रहने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली निगम, संबंधित जेई और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
समाजसेवी संतोष चौबे व गौतम चौहान ने बताया कि आठ दिन पूर्व आई आंधी में गांव के तिवारी पूरा बस्ती के पास सात लकड़ी के खंभा व तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी वजह से गांव के करीब 400 मकानों के बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आठ दिनों से बिजली का आपूर्ति नहीं होने से करीब तीन हजार की आबादी पूरी से प्रभावित है।
ग्रामीणों नए पोल लगाकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो बस स्टेशन व जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुुंचे बिजली निगम के जेई महबूब अली ने जल्द ही नए खंभे लगवाकर तारों को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गीता यादव, मीना देवी, मैना देवी, लाल परीखा चौहान, रोहित, राम अवतार आदि मौजूद रहे।