फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जमानियां थाना क्षेत्र के देवा बैरनपुर निवासी संजीव केशरी ने एक युवक पर 20 लाख रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा से शिकायत की है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर उल्लेख किया है कि शहर के महाजनटोली निवासी मनोज केशरी से उसकी पहचान मेडिकल शॉप पर हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने दोस्ती बढ़ाते हुए खुद को प्रभावशाली बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने कहा कि वह प्रार्थी को बाबू और उसके भाई को आरओ/एआरओ के पद पर नियुक्त करा सकता है। इसके झांसे में आकर पीड़ित ने जमीन गिरवी रखकर और ब्याज पर पैसा लेकर अलग-अलग किश्तों में करीब 20 लाख रुपये दे दिए। इसमें ऑनलाइन भुगतान के साथ नकद रकम भी शामिल है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे कई बार प्रयागराज (इलाहाबाद) ले गया, जहां एक व्यक्ति से मिलवाकर भरोसा दिलाया गया कि या तो नौकरी मिलेगी या पैसा वापस किया जाएगा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और अपने आप को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बता रहा है। साथ ही उससे सादे कागज और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए हैं। पीड़ित ने कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें